भाजपा शासित राज्यों विशेष कर उत्तर प्रदेश में लगातार मुस्लिम समुदाय विशेष की धार्मिक स्थलों और मदरसों पर कार्रवाई हो रही है। इस मामले में संभल जिला चर्चा के केंद्र में रहा है। संभल में फिर एक मस्जिद जिला प्रशासन की राडार पर है। बीते दिनों प्रशासन ने दावा किया है कि हातिम सराय इलाके में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर 80 मकानों का निर्माण किया गया था।
वहीं हातिम सराय की सरकारी जमीन पर मकानों के बाद अब मस्जिद के निर्माण का भी मामला सामने आया है। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मस्जिद के अवैध तरीके से निर्माण की जानकारी करीब 12 साल पहले मिली थी। तहसील प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मस्जिद के मुतवल्ली और मस्जिद कमेटी के कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे।
जिला प्रशासन ने मस्जिद पर नोटिस लगा दिया है और मस्जिद के दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर दस्तावेज नहीं पेश किए गए, तो मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
आपकी टिप्पणी